बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे समाजसेवी ने फूंका पुतला

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे निरंतर हमलों और अत्याचारों की आग अब भारत के अम्बेडकरनगर तक पहुंच गई है। वहां हो रही हिंसा के विरोध में आज स्थानीय समाज सेवी बरकत अली के नेतृत्व में 25 दिसंबर को जोरदार प्रदर्शन किया गया और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया।

जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने समाजसेवी बरकत अली और उनके समर्थकों ने एकत्र होकर बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं के घरों और मंदिरों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। आक्रोशित भीड़ ने बीच चौराहे पर पुतला फूंका और अपना विरोध दर्ज कराया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बरकत अली ने कहा कि अन्याय और अत्याचार का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाइयों और बहनों पर जो जुल्म हो रहा है, वह मानवता पर कलंक है। एक समाज सेवी और इंसान होने के नाते, मैं इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।”

भाईचारे का दिया संदेश
बरकत अली ने अपने प्रदर्शन के जरिए यह संदेश भी दिया कि भारत में सभी समुदाय एकजुट हैं और किसी भी धर्म के लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस प्रदर्शन में संग्राम राजभर सहित अन्य बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में बांग्लादेश में शांति बहाली की अपील की।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *