रमाबाई राजकीय महाविद्यालय का 25 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह प्रारंभ

Spread the love

अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर अंबेडकर नगर का 26 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का 18 फ़रवरी 2024 को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह ने माँ भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। महाविद्यालय क़ी छात्राओं ने वाणी बंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया । क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। प्रोफेसर सुधा ने माल्यार्पण द्वारा प्राचार्य महोदय का स्वागत किया। साक्षी एवं उनकी टीम ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

विभित्र समितियों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य शास्ता एवं शास्ता मंडल के सदस्यों ने अनुशासन व्यवस्था में कीर्तिमान स्थापित किया। क्रीडा प्रभारी श्री कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अध्यक्षीय उद्बोधन में खेलों का जीवन में महत्व पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव को स्थिति होती है। खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है।

जब हम खेल खेलते हैं, तो हमारे शरीर की कसरत होती है, हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और लिगामेन्ट की मजबूती बढ़ती है और हम तंदुरुस्त और मजबूत बनते हैं। स्वस्थ शरीर के विभिन्न उपचार बताते हुए अत्यंत सारगर्भित आशीर्वचन प्रदान किए। आयोजित प्रतियोगिताओं में गोला फेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान -शुभा सिंह , द्वितीय स्थान -अंशिका , तृतीय स्थान वैष्णवी ,200मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान -संजू चौहान , द्वितीय स्थान – अंकित वर्मा, तृतीय स्थान- शिवांगी भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान -मानसी वर्मा, द्वितीय स्थान -शुभा सिंह, तृतीय- स्थान रितु , डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान संजू चौहान, द्वितीय स्थान मानसी वर्मा ,तृतीय स्थान- सुबह सिंह शुभा प्राप्त किया। डॉ सीमा यादव ने कार्यक्रम का गौरव पूर्ण संचालन किया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो.अरविन्द वर्मा, प्रो.सुधा, प्रोफेसर अरूण कांत गौतम,डॉ० मनोज गुप्ता, वालेन्तिना प्रिया, संगीता,सीता पाण्डेय, , डॉ० नन्दन सिंह, रवीन्द्र वर्मा, डॉ० अनूप पाण्डेय, डॉ. सतीश उपाध्याय, डा. अतुल कनौजिया, डॉ भानु प्रताप राय,कुंवर संजय भारती, डॉ० महेन्द्र यादव समस्त शिक्षक गण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं ।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *