बसपा का कुनबा बढ़ा, सपा को लगा बड़ा झटका

Spread the love

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा नीला झंडा

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। जनपद की राजनीति में उस समय बड़ा फेरबदल देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए राम जगत राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम बसपा के पूर्वांचल कार्यालय पर आयोजित एक विशाल बैठक के दौरान संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बसपा के पूर्व एमएलसी एवं वर्तमान मंडल प्रभारी दिनेश चंद्र ने नवागंतुक कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अम्बेडकर नगर हमेशा से बसपा का मजबूत गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं, पिछड़ों और वंचित वर्ग का लगातार बसपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि बहन कुमारी मायावती की नीतियों और विचारधारा में जनता का अटूट विश्वास है।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप कुमार विमल, रामनयन निर्दोष, डॉ. दयाराम राजभर, सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने की। साथ ही जिला व विधानसभा कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


सदस्यता ग्रहण करने वालों में रमेश कुमार राजभर, राम सूरत राजभर, राम सरित राजभर, सुभाष चंद्रा राजभर, मुनीलाल राजभर, संत लाल राजभर, बृजेश राजभर, लालमणि राजभर, मनीराम राजभर, राम आशीष राजभर, राम सकल राजभर, अवधेश राजभर, महेश कुमार, कमल प्रजापति, राकेश राजभर, राणा राजभर, राधेश्याम राजभर, राजित राम राजभर, इंद्रजीत राजभर और राकेश कुमार राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने ‘नीला झंडा’ थामकर बसपा को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सपा की नीतियों से त्रस्त होकर लोग अब सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को अपना रहे हैं। वक्ताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में अम्बेडकर नगर में बसपा का कारवां और तेज़ी से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम का समापन बसपा के पक्ष में नारेबाजी और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *