ग्रामीण विकास कन्या जूनियर हाई स्कूल बिहरई नंदापुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। ग्रामीण विकास कन्या जूनियर हाई स्कूल बिहरई नंदापुर में रविवार को स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद वर्मा स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सत्र 2025-26 के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 102 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 95 बच्चों ने सहभागिता की।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंशुल वर्मा ने प्रथम स्थान, अनमोल ने द्वितीय स्थान तथा दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त चिंकी सैनी, प्रदीप मिश्रा, यशवर्धन, आराध्या गोस्वामी, दीप्ती शुक्ला, दीपक, अभी वर्मा, आराध्या सोनी, आंशी वर्मा एवं अनमोल सहित कुल 10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के प्रभारी कन्हैया वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतियोगी भावना विकसित करने तथा उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन बीते एक दशक से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है और हर वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आगामी वर्षों में इस प्रतियोगिता को और अधिक व्यापक स्वरूप देने की योजना है।


पुरस्कार वितरण न्यायिक अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रंजना वर्मा ने की। इस अवसर पर चंद्रभान वर्मा, रामजीत, रिंका वर्मा, रीना, विजयलक्ष्मी, विपिन कुमार, माला, नीलम एवं संदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती पटेल ने छात्राओं से निरंतर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया, वहीं विद्यालय प्रबंधक सविता वर्मा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *