बीर बाल दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी, शहीद साहिबजादों को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। देश और सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए अद्वितीय बलिदान देने वाले सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों की शहादत को स्मरण करते हुए बीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। वहीं, बीर बाल दिवस के तहत विभिन्न मंडलों में प्रभात फेरी निकाली गई तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावांजलि अर्पित की गई।


संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को सम्मान देने के लिए भाजपा सरकार ने बीर बाल दिवस घोषित किया है। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ के साहस, बलिदान और देशप्रेम की अमर गाथा को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण और बिना वीजा-पासपोर्ट के गुरुद्वारा दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।


संगोष्ठी के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सिख समाज के हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सिख समाज द्वारा संचालित लंगर सेवा को सेवा कर में राहत देना सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। सिख समाज की देशभक्ति और शौर्य गाथा सर्वविदित है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार त्रिलोक सिंह ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि गुरु गोविन्द सिंह ने देश और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपने बच्चों सहित स्वयं का बलिदान देकर अद्वितीय मिसाल कायम की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविन्द सिंह के दोनों पुत्रों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को बीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह सलूजा ने किया।


संगोष्ठी को विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, पूर्व चेयरमैन सरिता गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अंशु सिंह बग्गा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, अमरजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद एवं विनय पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर हरजीत सिंह पप्पू, अंकित छाबड़ा, हरजिंदर सिंह, विशु सलूजा, गुलशन सलूजा, गुरु दीप सिंह, मनोज गुप्ता, अमरनाथ सिंह, आदर्श चौधरी, मनीष मिश्र, रमेश यादव, गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, नंद कुमार तिवारी राना, मनोज शाहू, राम धनी सोनकर, हरीश शुक्ला, दुर्गेश पाठक, चंद्रपाल वर्मा, सेठ विशाल चंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *