पुलिस का पैदल मार्च, नागरिकों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पैदल मार्च किया। यह पैदल गश्त महरुआ थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में महरुआ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर की गई।
पैदल मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।


थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में भय और आम जनता में विश्वास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अव्यवस्था या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की। इस मौके पर उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह, उप निरीक्षक
बबलू चौधरी,उप निरीक्षक प्रभात समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *