परिषदीय विद्यालयों में प्रमोशन व वरिष्ठता को लेकर विवाद, आरटीआई पर भ्रामक जवाब देने का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।जनपद के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के प्रमोशन, वरिष्ठता निर्धारण और अन्य सेवागत मामलों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई रामनगर के अध्यक्ष राजेश अकेला ने इस पूरे प्रकरण में संबंधित अधिकारियों पर आरटीआई के तहत भ्रामक और गुमराह करने वाली जानकारी देने का गंभीर आरोप लगाया है।


राजेश अकेला ने बताया कि विगत माह उन्होंने शिक्षकों के प्रमोशन, वरिष्ठता सूची एवं उससे जुड़े अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत आवेदन किया था। लेकिन अधिकारियों द्वारा दिया गया जवाब न केवल अपूर्ण और असंतोषजनक था, बल्कि तथ्यों से परे और भ्रम उत्पन्न करने वाला भी रहा। इससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और विवाद और अधिक बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि स्पष्ट और सही सूचना उपलब्ध न कराए जाने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 31 दिसंबर 2025 को उन्होंने सीधे प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को आरटीआई के माध्यम से आवेदन भेजकर सही और तथ्यात्मक जानकारी की मांग की है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।


प्राथमिक शिक्षक संघ का आरोप है कि संबंधित अधिकारी जानबूझकर जनसूचना उपलब्ध कराने में टालमटोल कर रहे हैं और आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। संघ का यह भी कहना है कि जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद हीलाहवाली की जा रही है, जिससे विभागीय पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।


संघ ने मांग की है कि प्रमोशन और वरिष्ठता से संबंधित सभी अभिलेख सार्वजनिक किए जाएं और आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना समयबद्ध, स्पष्ट और सही रूप में उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिक्षकों में व्याप्त भ्रम समाप्त हो और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का समाधान हो सके।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *