मीटर रीडर की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान, समय पर नहीं निकाल रहे बिल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
महरुआ विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत इन दिनों मीटर रीडर की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। नियमित रीडिंग न होने के कारण कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल मैन्युअल रूप से जारी किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


उपभोक्ताओं का कहना है कि बीते दो से तीन महीनों से उनके गांवों में मीटर रीडर दिखाई ही नहीं दिए। न तो समय से मीटर रीडिंग हो रही है और न ही घर पर बिल पहुंच रहा है। ऐसे में एक साथ भारी भरकम बिल आने की आशंका से लोग चिंतित हैं, क्योंकि अचानक बड़ी रकम का भुगतान करना कई परिवारों के लिए संभव नहीं होगा।


जैतूपुर, मानिकपुर, उदयपुर, रामनगरकर्री समेत आसपास के कई गांवों में यही स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग की है कि नियमित रूप से मीटर रीडिंग कराई जाए, ताकि वास्तविक खपत के अनुसार बिल मिले और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचा जा सके।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। वही जब इस संबंध में महरुआ अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार से टेलीफोनिक वार्ता किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि जल्द ही मामले को दिखाते हैं मीटर रीडर को बोलकर समय पर वहां मीटर रीडिंग का काम करवाएंगे।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *