बीमारियों को दावत देता गोविंद साहब का मेला बना स्वास्थ्य के लिए खतरा, श्रद्धालु रहें सतर्क

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
गोविंद साहब के प्रसिद्ध मेले में अव्यवस्था और गंदगी का गंभीर मामला सामने आया है। जिला पंचायत द्वारा संचालित शौचालय श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। शौचालय के गेट के सामने तो सफाई दिखाई देती है, लेकिन पीछे की ओर टैंक कई स्थानों से फटा हुआ है। खुले में शौच का मल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है। यह स्थिति श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ साबित हो सकती है।

इसके अलावा मेले में लगा मौत का कुआं भी खतरे का कारण बना हुआ है। कुएं के आसपास फैली गंदगी और अस्वच्छता से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।

गौरतलब है कि शासन-प्रशासन द्वारा मेले में साफ-सफाई बनाए रखने को लेकर बार-बार अपील की जाती रही है, इसके बावजूद जिम्मेदारों की लापरवाही साफ नजर आ रही है।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए और स्वास्थ्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि आस्था का यह मेला बीमारी का केंद्र न बन सके।


Spread the love

Related Posts

नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज

Spread the love

Spread the loveव्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान – कुलदीप गुप्ता अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर…


Spread the love

थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveबांस में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी नाराजगी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *