स्व. प्रभात सिंह की पुण्यतिथि पर सेवा और सम्मान का विराट आयोजनजरूरतमंदों को कंबल, मेधावियों को साइकिल व बालिकाओं को सिलाई मशीनें वितरित।

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या। स्वर्गीय प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के मड़ना में सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का भव्य उदाहरण देखने को मिला। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत रूप से जरूरतमंदों और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सहायता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक वर्ष किया जाता है, लेकिन इस बार का आयोजन विशेष रूप से उनके पूज्य पिताजी स्व. प्रभात सिंह की स्मृति को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।

कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 20 हजार जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के इस मौसम में उन्हें राहत मिल सके। वहीं विकासखंड पूरा बाजार की प्रत्येक ग्राम सभा में हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद विनय कटियार, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, राजकुमार दास, अमल गुप्ता,हर्षवर्धन सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल स्वाति सिंह ,वरुण चौधरी, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. प्रभात सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सेवा और सामाजिक समर्पण के माध्यम से उनकी स्मृति को जीवंत रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *