नीलगाय की चपेट में आए बाइक सवार पिता-पुत्र, एक की हालत गंभीर

Spread the love

पैकोलिया, बस्ती। बभनान–हरैया मार्ग पर सोमवार की देर रात नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।


पैकोलिया गांव निवासी जसवंत चौहान अपने बीमार पिता रामचंद्र चौहान को बाइक से इलाज कराने हरैया गए थे। उपचार के बाद दोनों रात करीब 12:30 बजे वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बैरिहवा तिराहे से कुछ पहले पहुंचे, तभी अचानक एक नीलगाय तेज गति से दौड़ती हुई सड़क पार करने लगी। अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जसवंत चौहान की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। वहीं रामचंद्र चौहान का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।
क्षेत्र में लगातार सड़क पर घूम रही नीलगायों से हादसों की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *