क्वार्टर फाइनल में अयोध्या की रोमांचक जीत, नेपाल को 3 विकेट से हराया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अयोध्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 3 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


मैच के मुख्य अतिथि अकबरपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. विजय तिवारी रहे। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व उन्होंने स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


टॉस जीतकर अयोध्या के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। नेपाल की ओर से प्रिंस ने 35, सिराज ने 19 और अनूप ने 12 रन बनाए। अयोध्या की गेंदबाजी में शिवम ने 3 विकेट चटकाए, जबकि आँसू ने 2 विकेट अपने नाम किए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या की टीम ने 3 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। ओपनर बल्लेबाज विकास ने शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 74 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 5 चौके लगाए। उनके साथ शिवेन्द्र ने 15 रन का योगदान दिया। नेपाल की ओर से सिराज और दिलराज ने 2-2 विकेट झटके।


मैच में अंपायर की भूमिका आनंद सिंह, बाकर रजा बब्लू ने निभाई, जबकि कमेंट्री अजय श्रीवास्तव, डॉ. सैयद मोहम्मद बाकिर और विक्रम सिंह ने अपने रोचक अंदाज में की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी सत्यम यादव, सुधीर चतुर्वेदी और हिमांशु सिंह ने संभाली।


इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन श्रीवास्तव, सचिव राकेश सोनकर सहित आचार्य शिवप्रसाद मिश्र, पी.एन. तिवारी, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, मोहम्मद हसन, संदीप जॉन, संजय वर्मा, डॉ. के.के. मौर्या सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *