ग्राम प्रधान का कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी, फर्जी पैसा निकालने का भी आरोप

Spread the love

रोशनगढ़ ग्रामसभा में जमकर भर्ष्टाचार

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
सफाई कर्मचारी ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि बनकर पूरा कार्यभार देख रहा है। अकबरपुर विकासखंड के ग्राम सभा रोशनगढ़ की प्रधान महिला है और उनके पति सरकारी सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं, महिला प्रधान आज तक कभी ब्लॉक पर नहीं दिखाई पड़ी है और न ही क्षेत्र में विकास कार्य को देखा जाता है, सारा कार्य सफाई कर्मचारी उनके पति के द्वारा किया जा रहा है। साथ ही ग्राम सभा में जमकर भ्रष्टाचार भी किया जा रहा है। पीड़ित पंकज कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण पंकज कुमार का आरोप है ग्राम पंचायत रोशनगढ़ में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है सरकारी धन का दुरुपयोग बिना किसी भी प्रकार का बिल और कार्य का नाम स्पष्ट के बावजूद पैसा निकाला जा रहा है। दिलीप के घर से वीरेंद्र के घर तक कोई नाली नहीं बनी है आईजीआरएस पर नाली बना हुआ दिखाया गया है जिसमें पेमेंट भी निकाल लिया गया है। ग्राम सभा में कार्य प्रधान पति अनिल कुमार के देखरेख में होता है जो की सफाई कर्मचारी के पद पर कार्य कर रहे हैं प्रधान रंजना मौर्य के देखरेख में नहीं होता है, नियमों की अनदेखी की जा रही है। बिना सचिव के सिग्नेचर के पेमेंट निकाला जाता है न ही मोहर लगाया जाता है। साथ ही जय मां दुर्गा ट्रेडर्स कहीं पर नहीं है फिर भी उसके नाम से भुगतान किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराए जाने की मांग करते हुए जे.ई. अशोक कुमार यादव पर फर्जी शिकायत निस्तारण करने का भी आरोप लगाया है साथ ही जांच करने की मांग भी की है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *