ग्राम प्रधान पर सरकारी धन का बंदरबाट करने का आरोप

Spread the love

फर्जी बिल वाउचर के सहारे सरकारी धन निकालने का आरोप

अंबेडकरनगर। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का बंदरबाट करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी से समस्त कार्यों की स्थलीय सत्यापन कराकर दोषी ग्राम प्रधान एवं सचिव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पूरा मामला अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा बुढ़नपुर का है।
ग्रामीणों का आरोप है ग्राम प्रधान प्रहलाद वर्मा द्वारा अपने कार्यकाल में कोई भी कार्य संपन्न नहीं कराया गया है।

ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा अनियमितता की गई है, ग्राम सभा में न तो नाली खडंजा और न ही अमृत सरोवर का कोई कार्य कराया गया है जो भी कार्य कराया गया उसमें भारी भ्रष्टाचार किया गया है और सरकारी धन का बंदरबाट सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी बिल वाउचर लगाकर धन को निकाल कर बांट लिया गया है। ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व में बने हुए पंचायत भवन को गिराकर नया पंचायत भवन बनवाया जा रहा है।जिसकी जांच किया जाना न्यायहित में अति आवश्यक है। ग्राम प्रधान से सभी ग्रामवासी पीड़ित हैं ग्राम वासियों का यह भी मांग है की समस्त कार्यों का भौतिक एवं स्थलीय सत्यापन कराकर दोषी ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सके। वहीं पंचायत भवन की नीव की खुदाई जेसीबी मशीन से कराया गया है।

ग्राम प्रधान के द्वारा इसका पेमेंट मनरेगा से लिया जाएगा। इसी तरीके से ग्राम प्रधान के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार ग्राम सभा में करते हुए सरकारी धन को निकाल लिया गया है। ग्राम प्रधान ग्राम सभा का विकास न करके ग्राम प्रधान अपने निजी विकास करने में लगे हैं। ग्रामीण राम सुंदर, सूबेदार, राम किशोर, दयाराम, राम सहाय, लल्लन प्रसाद, राम तीरथ, अशोक, राम मोहन, राम लोचन समेत दो दर्जन ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायती पत्र सौपा है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *