मंगलसी में किसानों का धरना समाप्त, बनेगा अंडर पास,नाला

Spread the love

–प्रियंका वर्मा

अयोध्या । सोहावल क्षेत्र में रिंग रोड की चपेट में आ रहे मंगलसी गांव के मुख्यमार्ग को लेकर धरने का आयोजन करने वाले ग्रामीणों को अंडर पास व नाला निर्माण का आश्वासन मिलने के बाद किसानों का धरना समाप्त हो गया। गुरुवार को ग्राम मंगलसी के किसानों को लगा कि बनने वाले रिंग रोड पर गांव को जाने वाला मार्ग बंद हो जाएगा।

मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने को लेकर किसानों ने धरना शुरू कर दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप धरना स्थल पर पहुंचे। इससे पहले सुबह से ही धरना देने के लिए रिंग रोड पर बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण जमा हुए टेंट और बैनर लगाकर एनएचएआई को कोसते रहे। लेकिन धरना देने आए गांव के ग्रामीणो का आक्रोश तब ठंडा पड़ गया।

जब मौके पर परियोजना के निदेशक संतोष शर्मा पहुंचे और कहा कि रिंग रोड निर्माण होने तक निर्माण एजेंसी एनएचएआई सड़क की खुदाई नहीं करेगा। आवागमन पहले की तरह ही चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने गांव को जाने वाले मार्ग पर अंडरपास व नाला निर्माण करवाने की बात कही। धरना स्थल पर अरशद आलम मोनू, रिजवान जहीर, फरीद अहमद, आशमा निशा,सरफराज, भानु यादव अवधेश रावत,घनश्याम यादव, राकेश वर्मा,राजेंद्र वर्मा आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *