मंदिर के पास पोल्ट्री फार्म से भडका विवाद राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। तहसील भीटी अंतर्गत थाना महरूआ ग्राम पंचायत पीठापुर में स्थित मंदिर प्रांगण के अगल-बगल पोल्ट्री फार्म संचालित होने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है। की मंदिर के समीप पोल्ट्री फार्म खुलने से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं जिसे लेकर गांव के हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

गांव के हिंदू समाज के लोगों ने इस मामले को लेकर जिला अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। कार्यवाही न होने से लोगों में रोष और असंतुष्ट लगातार बढ़ता जा रहा है।


इसी क्रम में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अयोध्या मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा (फौजी ) भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मंदिर परिसर पहुंचे उन्होंने देवी देवताओं के दर्शन कर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जिला अधिकारी द्वारा तत्काल इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर उचित कार्यवाही कराई जाए।


अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही पोल्ट्री फार्म को हटाने अथवा नियमानुसार कार्यवाही नहीं की गई तो राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद को अंबेडकर नगर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की उदासीनता के चलते गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है ।और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


ग्रामीणों और संगठनों ने प्रशासन से मांग की है। कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र समाधान निकाला जाय ,ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। और किसी भी अप्रिय स्थित से बचा जा सके। अम्बेडकर नगर भाजपा खजुरी मंडल अध्यक्ष रानेश पाण्डेय
अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा मंडल उपाध्यक्ष धीरेंद्र पांडे जिला अध्यक्ष अमित उपाध्याय रामप्रीत पांडे विनय पांडे धर्मात्मा पांडे हरि पांडे अतुल तिवारी गौरव मिश्रा सोनू शुक्ला आदि भारी संख्या में हिंदू संगठन वादी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *