जमीनी विवाद में महिला व दो पुत्रों पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हीडी पकड़िया में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार सुबह करीब 7 बजे मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता ललदेई पत्नी स्वर्गीय जोखू राम यादव ने आरोप लगाया है कि दीवार गिराने से मना करने पर विपक्षियों ने उनके साथ और उनके दो पुत्रों के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया।


पीड़िता द्वारा थाना प्रभारी महरुआ सुधीर कुमार त्रिपाठी को दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के अनुसार, विपक्षी चंद्रशेखर, जवाहिर लाल उर्फ मुननू लाल यादव पुत्रगण स्व. राम निहाल यादव तथा गोलू यादव पुत्र मन्नू लाल यादव ने जमीनी विवाद के चलते उनकी दीवार गिरा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हल्ला-गुहार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पुत्र रमेश यादव और विनोद यादव पर भी आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना में पीड़िता तथा उनके दोनों पुत्रों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों का उपचार जारी है।


सूचना पर महरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पीड़िता की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। तथ्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *