महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महरुआ में महिला चौपाल, सुरक्षा व योजनाओं की दी गई जानकारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित महिला मिशन सशक्तिकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पांचवें चरण में महरुआ ग्राम सभा में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी महरुआ सुधीर त्रिपाठी ने किया।


चौपाल में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला आरक्षी आशा यादव, हेड कांस्टेबल अयूब खान एवं कृष्ण मुरारी की मौजूदगी में महिलाओं को निडर होकर जीवन जीने, पढ़ने-लिखने तथा आवागमन के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए। बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी, बैंक खाता विवरण या निजी जानकारी साझा न करें। यदि किसी कारणवश ओटीपी साझा हो जाए और खाते से धनराशि निकल जाए, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर खाते को लॉक कराया जा सके।


महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपात सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए 102, अग्निशमन सेवा 101, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181 एवं वीमेन पावर लाइन 1090 शामिल हैं।


थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी एवं महिला हेल्प डेस्क प्रभारी महिला आरक्षी आशा यादव ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला अपराधों पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं और जागरूकता अभियान की सराहना की।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *