दुर्गा मंदिर में साधु भेष में चोरी, मुकुट और नगदी गायब, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Spread the love

मोहनलालगंज। संवाददाता

मोहनलालगंज के मुरलीनगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में साधु के भेष में आए एक अधेड़ द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोपी मंदिर का गेट खोलकर मूर्ति का मुकुट और दानपात्र में रखी नगदी लेकर फरार हो गया। घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हुई है।

मंदिर के व्यवस्थापक मधुसूदन त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें मंगलवार को शक हुआ तो उन्होंने चुनरी हटाकर देखा, जहां से मूर्ति का मुकुट गायब मिला। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो 11 जनवरी की शाम एक अधेड़ साधु वेश में मंदिर के अंदर जाता और कुछ देर बाद मुकुट व नगदी लेकर बाहर निकलता दिखा।

व्यवस्थापक ने पूरी घटना की शिकायत मोहनलालगंज पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।मंदिर में हुई इस तरह की चोरी को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। लोग मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *