आल देव मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य मेले का आयोजन, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया उद्घाटन…..

Spread the love

नगराम। लखनऊ।नगराम क्षेत्र में स्थित शंकर भगवान की स्वयंभू प्रतिमा से निर्मित प्राचीन आल देव मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया। लगभग दो दशकों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह एवं रामचंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने मेले में कराई गई नवीन व्यवस्थाओं का उद्घाटन भी किया, जिसके लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी निधि से सहयोग राशि प्रदान की गई थी।


मेले को लेकर मेला समिति की वर्षों पुरानी मांग थी कि दो दिन-रात चलने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में आने वाली महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाए। इस मांग को संज्ञान में लेते हुए विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह ने अपनी निधि से धनराशि उपलब्ध कराई। साथ ही गोसाईगंज के नागेश कुमार वर्मा ने भी निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान किया।

नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया, जिससे मेले में आई महिलाओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष प्रसन्नता देखने को मिली। सभी ने इस सराहनीय पहल के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में पर्यटन विभाग के माध्यम से मंदिर एवं मेले के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार हेतु अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, जिससे इस ऐतिहासिक मेले की भव्यता और अधिक बढ़ सके।

इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कई दशक पूर्व ग्राम कनेरी निवासी स्वर्गीय शीतला प्रसाद गौतम एवं स्वर्गीय गया प्रसाद वर्मा द्वारा इस मेले की आधारशिला रखी गई थी। लगभग 80 वर्षों से अधिक समय से यह दो दिवसीय मेला निरंतर आयोजित किया जा रहा है। मंदिर का जीर्णोद्धार स्वर्गीय तुलाराम डाल चंद्र वर्मा द्वारा कराया गया था। वर्तमान में मेला समिति की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कनेरी ब्रजेश पटेल कर रहे हैं।दो दिवसीय मेले में दूर-दराज के गांवों से आए कलाकारों द्वारा लोक कला एवं संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। नाटक, नौटंकी, आल्हा गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

साथ ही सामाजिक सरोकार निभाते हुए मेले में हजारों गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल वितरण एवं अन्य आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।इस अवसर पर सरोजनी नगर ब्लॉक से सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की ओर से रीना त्रिपाठी, सरोज मिश्रा एवं सपना तिवारी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विनोद वर्मा, सुनील पटेल, नवीन मिश्रा, विकास पटेल, जतिन सिंह, ब्रजेश, राकेश वर्मा, राजकुमार पटेल, पोनू पटेल, पंकज नयन, शिव बरन रावत, माता प्रसाद, संतोष कुमार, पिंटू, सतनाम, सरोज वर्मा, पिंटू वर्मा, छोटेलाल रावत, दिलीप वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, प्रांजुल पटेल, शशांक पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *