विधायक चंद्रभानु पासवान ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से की मुलाकात

Spread the love

मिल्कीपुर, अयोध्या।मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभानु पासवान ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़ी अहम समस्याओं को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान उन्होंने विशेष रूप से बिजली आपूर्ति की स्थिति पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाएं निकट हैं और ऐसे महत्वपूर्ण समय में विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा अभिभावकों की चिंता को देखते हुए बिजली कटौती किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निरंतर बिजली आपूर्ति से छात्रों की परीक्षा तैयारी सुचारू रूप से हो सकेगी, वहीं आम जनजीवन को भी बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए। विधायक ने कहा, “क्षेत्र का विकास और जनता की सुविधा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बोर्ड परीक्षा जैसे संवेदनशील समय में मजबूत विद्युत व्यवस्था बेहद आवश्यक है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुविधा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *