रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले आलोक सिंह रोहित, अयोध्या के विकास कार्यों की दी जानकारी

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बुधवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों, जमीनी स्तर पर चल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता से मिल रहे फीडबैक की विस्तृत जानकारी रक्षा मंत्री को दी।


आलोक सिंह रोहित ने रक्षामंत्री को अवगत कराया कि अयोध्या महानगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐतिहासिक विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि अयोध्या परिक्षेत्र में स्थित धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों और कुंडों पर पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम से जुड़े प्रमुख स्थलों को सूचीबद्ध कर चरणबद्ध ढंग से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाया जा सके।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के मूलभूत विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने व वीबी-जीरामजी योजना का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता पर भी जोर देने की बात कही। मुलाकात के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *