स्थापना दिवस में रामलीला के कलाकारो को किया सम्मानित…..

Spread the love

(मोहनलालगंज के मऊ गांव में श्री बंशी बाबा रामलीला व दशहरा मेला समिति का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया)

मोहनलालगंज।श्री बंशी बाबा रामलीला एवं दशहरा समिति का 57वाँ स्थापना दिवस बुद्ववार को धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर समिति के सदस्यों समेत रामलीला के कलाकारो को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभोज का आयोजन किया गया।मोहनलालगंज के मऊ गांव में मगंलवार को श्री बंशी बाबा रामलीला व दशहरा मेला समिति का 57वाँ स्थापना दिवस पूर्व प्रधान स्व० कैलाश नाथ मिश्र की स्मृति में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक अरविंद कुमार मिश्र उर्फ काका जी समेत सदस्यो ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। जिसके बाद समिति के सदस्यो व रामलीला के कलाकारो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।समिति के प्रबंधक अरविंद कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि श्री बंशी बाबा रामलीला एवं दशहरा समिति बीते 57 वर्षों से धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को जीवंत रखने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं बल्कि समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। समिति का प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियों तक यह सांस्कृतिक विरासत पूरी निष्ठा और भव्यता के साथ पहुंचती रहे। उन्होंने कलाकारों और ग्रामीणों के सहयोग को समिति की सबसे बड़ी ताकत बताया। कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी व मनीष तिवारी द्वारा समिति के द्वारा बीते वर्ष कार्यक्रमो में आय – व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया गया।

दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिये समिति ने चौकी प्रभारी अतुल सिंह व सिपाही विकास जायसवाल को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिंन्ह भेटकर सम्मानित किया।इस मौके पर समिति के अरुणेश प्रताप सिंह अटल सिंह, गुड्डू यादव , अतुल तिवारी, सतीश अवस्थी, सभासद हिमांशु तिवारी, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, राहुल सिंह, शशांक मिश्रा समेत समिति के सभी सदस्य, कलाकार व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *