निगोहां में जियो कंपनी की तुलसा फिलिंग सेंटर पर भव्य खिचड़ी भोज, पूर्व प्रधान अजय सिंह रहे मुख्य अतिथि……

Spread the love

निगोहां। लखनऊ।निगोहा क्षेत्र के लालपुर के पास स्थित जियो कंपनी की तुलसा फिलिंग सेंटर पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पारंपरिक खिचड़ी भोज का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन फिलिंग सेंटर के ऑनर अरुण सिंह तोमर एवं मैनेजर विजय सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उनके साथ क्षेत्र के प्रमुख साथी निगोहां प्रेस क्लब संरक्षक मुकेश द्विवेदी,मोइन खान,गुड्डू सिंह,वीरेंद्र सिंह,रिशू सिंह,अतुल तिवारी,प्रशांत त्रिवेदी,आरिफ मांशूरी, फहीम, सौरभ सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान किया गया।खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। आयोजन स्थल पर आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।

मुख्य अतिथि अजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।आयोजक अरुण सिंह तोमर ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन सामाजिक समरसता के उद्देश्य से किया गया, ताकि सभी लोग एक साथ बैठकर पर्व की खुशियां साझा कर सकें। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *