नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बलईपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक उससे टकरा गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे अविनाश यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी दोस्तपुर अपने साथी सूरज गुप्ता के साथ मोटरसाइकिल से महरुआ से दोस्तपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही बलईपुर गांव के समीप पहुंचे थे, तभी अचानक नीलगाय सामने आ गया। बाइक की नीलगाय से आमने सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही महरुआ थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में सूरज गुप्ता की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही थी, हालांकि चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति अब सामान्य है और जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *