जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत का आरोप, परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पति ने कोतवाली अकबरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की है।


मोहल्ला मीरानपुर रसूलाबाद, फैजाबाद रोड निवासी मेराज अहमद पुत्र इस्लामुद्दीन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पत्नी नौशीन को प्रसव पीड़ा होने पर 16 जनवरी 2026 की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी पत्नी की सामान्य (नॉर्मल) डिलीवरी हुई और डिलीवरी के समय उनकी हालत सामान्य बताई जा रही थी।

आरोप है कि डिलीवरी के बाद डॉ. अंजनी पाठक तथा उनकी सहायक स्टाफ नीतू गुप्ता और प्रीती सिंह द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते नौशीन को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजनों द्वारा बार-बार स्थिति बिगड़ने की जानकारी देने के बावजूद डॉक्टर और स्टाफ ने समय रहते कोई ठोस उपचार नहीं किया।


परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के चलते महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सामान्य डिलीवरी के बावजूद बिना किसी स्पष्ट कारण के महिला के यूट्रस के मुंह पर 12 टांके लगाए गए, जिसकी कोई जानकारी या वजह डॉक्टरों द्वारा परिजनों को नहीं बताई गई।


घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मेराज अहमद ने कोतवाली अकबरपुर प्रभारी निरीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर डॉ. अंजनी पाठक और उनकी सहायक स्टाफ के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है, वहीं परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *