प्राइवेट प्रैक्टिस की तो सरकारी चिकित्सको पर होगी कार्रवाई

Spread the love

अंबेडकरनगर।
सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस रोकने के लिए शासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश पर प्राइवेट प्रैक्टिस पर निर्बंधन नियमावली का अनुपालन कराए जाने को लेकर मंगलवार देर शाम डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।बैठक में प्राइवेट प्रैक्टिस की शिकायतों की जांच के लिए सतर्कता समिति की पुनर्स्थापना पर चर्चा हुई। डीएम ने मेडिकल कॉलज, संयुक्त जिला चिकित्सालय व राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टरों को निर्देश दिए कि कहीं भी प्राइवेट प्रैक्टिस न की जाए।

सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक कर शिकायतों का संज्ञान लें और प्रभावी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। डीएम ने सभी राजकीय डॉक्टरों से निजी प्रैक्टिस न करने का लिखित शपथपत्र प्राप्त करने के निर्देश सीएमओ को दिए। निर्देश के बाद भी निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की शिकायत डीएम, एडीएम व सीडीओ से की जा सकती है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. राजकुमार, एएसपी विशाल पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. ओमप्रकाश समेत अन्य तमाम अधीक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *