अर्जक विचारक हीरालाल वर्मा ‘गुरुजी’ की स्मृति में शोक/आदरांजलि सभा 19 को

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जीवन पर्यंत सामाजिक एवं धार्मिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले, मानववादी एवं विज्ञानवादी मूल्यों के प्रखर प्रचारक अर्जक विचारक यशकायी हीरालाल वर्मा ‘गुरुजी’ के सम्मान में शोक/आदरांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे ग्राम ममरेजपुर, टांडा, जनपद अंबेडकर नगर में संपन्न होगा।


सभा में गुरुजी के वैचारिक योगदान, सामाजिक सुधारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा तर्कशील और मानवतावादी दृष्टिकोण पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम समाज में वैज्ञानिक चेतना, समता और विवेकपूर्ण सोच के प्रसार को समर्पित रहेगा।


कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। आयोजक मंडल ने सभी से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *