सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक सप्ताह में दर्जनभर वारदातों से दहशत

Spread the love

प्रियंका वर्मा
सोहावल ,अयोध्या (अवधी खबर)।

रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तीचौरा पुलिस चौकी इलाके में बीते एक सप्ताह से चोरों और पुलिस के बीच आंख-मिचौली का खेल जारी है। चोरों ने लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की सक्रियता को खुली चुनौती दे दी है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात चोरों ने बसहा चौराहा स्थित हाजीपुर बरसेंडी ग्राम सभा के मुन्ना का पुरवा गांव निवासी समाजसेवी राजेश सिंह के मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया।


चोरों ने मेडिकल स्टोर के पीछे सेंध लगाकर दुकान में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह जब संचालक राजेश सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल सत्तीचौरा पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी।


सूचना मिलने पर सत्तीचौरा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मियों की टीम सफेद रंग की टाटा सूमो से मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी से बसहा चौराहा की दूरी महज दस मिनट की है, लेकिन चोरी की सूचना पर पुलिस लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। वहीं, अन्य मामलों जैसे अवैध खनन या पेड़ कटान की सूचना पर पुलिस की तत्परता कहीं अधिक तेज देखी जाती है।


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बीते एक सप्ताह में सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र में करीब एक दर्जन चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की सक्रियता का उन पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और हर कोई आशंकित है कि अगला निशाना कौन होगा।


पीड़ितों का यह भी कहना है कि पुलिस हर सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करती है, लेकिन अभी तक किसी भी बड़ी सफलता के अभाव में चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त और पुलिस पिकेट बढ़ाने की मांग की है, ताकि सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *