महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस पर भेदभाव का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एयरपोर्ट टैक्सी और कार चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में एकत्रित चालकों ने पुलिस पर अनावश्यक सख्ती और एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे टैक्सी चालकों का कहना है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेने छोड़ने के दौरान पुलिस द्वारा बार-बार चालान किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि टैक्सी संचालन की अनुमति चुनिंदा लोगों को ही दी जा रही है, जबकि स्थानीय चालकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।

चालकों ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी स्टैंड, प्रवेश और पार्किंग को लेकर स्पष्ट नियम नहीं हैं, इसके बावजूद स्थानीय वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बाहरी वाहनों को छूट दी जा रही है।

चालकों के अनुसार पुलिस की इस सख्ती से उनका रोज़गार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई बार उन्हें घंटों एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को लेने की अनुमति नहीं मिलती।

इसी नाराज़गी के चलते चालकों ने एयरपोर्ट गेट के पास प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने और समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद टैक्सी चालकों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं इस पूरे मामले पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि संबंधित टैक्सी संचालकों के खिलाफ यात्रियों से बदसलूकी और नियमों के उल्लंघन की लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट परिसर में वाहनों का अनधिकृत प्रवेश वर्जित है और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ही कार्रवाई की जाती है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *