सालाना उर्स सम्पन्न, गंगा जमुनी तहज़ीब और भाईचारे का दिया पैग़ाम

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या(अवधी खबर)।
रामनगरी अयोध्या के मोहल्ला स्वर्गद्वार अड़गड़ा स्थित प्रसिद्ध दरगाह हज़रत सैय्यद शाह मोहम्मद इब्राहीम शाह मज़जूब रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना उर्स पूरी अकीदत, एहतराम और रूहानियत के माहौल में सम्पन्न हो गया।

उर्स के दौरान दरगाह पर गंगा–जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सूफ़ियाना परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली। यह मुक़द्दस उर्स दरगाह कमेटी के सदर व प्रबंधक हाजी मोहम्मद जुनैद क़ादरी रज़वी तथा कमेटी के सदस्यों की देखरेख में आयोजित किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए ज़ायरीन ने दरगाह पर चादरपोशी कर अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी।


दरगाह के खादिम हाफ़िज़ उवैस रज़ा क़ादरी ने बताया कि उर्स के आख़िरी दिन 16 जनवरी 2025, शुक्रवार को जलसा-ए-शबे-मेराज का भव्य आयोजन हुआ, जिसकी निज़ामत मशहूर नाजिम आफ़ाक़ मुशहिदी गोंडवी ने की। कार्यक्रम का आग़ाज़ मदरसा इब्राहीमिया गुलशन-ए-औलिया के प्रिंसिपल मौलाना क़मर सुबहानी की तिलावत-ए-क़ुरआन से हुआ।


मुख्य ख़िताब करते हुए पीर-ए-तरीक़त अल्लामा कलीम अशरफ़ नोमानी (किछौछा शरीफ़) ने सूफ़िया-ए-किराम की शिक्षाओं पर रौशनी डालते हुए कहा कि खानकाहें सदैव मोहब्बत, इंसानियत और आपसी सौहार्द का केंद्र रही हैं। उन्होंने कहा कि दरगाहें समाज को जोड़ने और भाईचारे को मजबूत करने का काम करती हैं।


वहीं ख़ातिबुल-हिन्द हज़रत मौलाना मुफ़्ती मुख़्तार-उल-हसन क़ादरी बग़दादी ने अज़मत-ए-क़ुरआन और शबे-मेराज की फ़ज़ीलत बयान की। हज़रत मौलाना सैय्यद अहमद हुसैन साहब क़ारी आज़म हश्मती गोंडवी ने भी प्रभावशाली ख़िताब पेश किया। इसके साथ ही क़ारी रईस अहमद ख़ान साहब और मौलाना इस्लाम साहब ने भी अपनी हिमायत से महफ़िल को रूहानियत से सराबोर कर दिया।


नात व मनक़बत के पेशकश करने वालों में हिलाल टांडवी, अहमद रज़ा गोंडवी, यूसुफ़ आरज़ू बस्तवी, गौहर रज़ा सुल्तानपुरी, अब्दुल वकील गोंडवी, अहमद रज़ा बस्तवी, मौलाना हैदर रज़ा (अयोध्या), हाफ़िज़ नूर आलम गोंडवी और हाफ़िज़ मुसीम गोंडवी शामिल रहे।
आख़िर में कुल शरीफ़, सालात-ओ-सलाम और मौलाना सूफ़ी अब्दुल वहीद गोंडवी की दुआ के साथ जलसे का इख़्तेताम हुआ। उर्स के अवसर पर दरगाह पर आए तमाम ज़ायरीन के लिए लंगर का बेहतर इंतज़ाम किया गया था।


इस मौके पर दरगाह कमेटी के आशिक अली, अरशद अंसारी, लाल कुरैशी, मज़फूज़ वारसी, सद्दाम कुरैशी, असलम अंसारी, बदरुद्दूजा, चाँद, अब्दुल रहमान, निसार अहमद, निज़ामुद्दीन, नईम खान, फिरोज अहमद, आफ़ाक़ भोलू सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। प्रबंधक हाजी मोहम्मद जुनैद क़ादरी ने शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम अयोध्या का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *