निगोहां प्रेस क्लब ने निगोहां थाने की टीम को किया धराशायी…….

Spread the love

भोले बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट से बैरंग लौटी थाने की टीम……

निगोहां। निगोहां टोल प्लाजा के समीप आयोजित आठवें भोले बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। टूर्नामेंट के तहत खेले गए दो लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।दिन का पहला और सबसे चर्चित मुकाबला निगोहां प्रेस क्लब और निगोहां थाने की टीम के बीच खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मैच में निगोहां प्रेस क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए थाने की टीम को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

टॉस जीतकर निगोहां प्रेस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 195 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निगोहां थाने की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम मात्र 13 ओवरों में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह निगोहां प्रेस क्लब ने यह मुकाबला 77 रनों से शानदार जीत के साथ अपने नाम किया।मैच के हीरो रहे राज पांडे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और साथ ही बल्लेबाजी में 8 रन का योगदान दिया। उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।


दूसरा लीग मुकाबला रानू प्रधान उन्नाव और बछरावां इलेवन स्टार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बछरावां इलेवन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उनकी टीम रानू प्रधान उन्नाव की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 51 रन पर सिमट गई। जवाब में रानू प्रधान उन्नाव ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में मन्नू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।शनिवार को टूर्नामेंट का उत्साह बढ़ाने के लिए मोहनलालगंज के सांसद आर.के. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में तथा पूर्व विधायक अंबरीश पुष्कर विशिष्ट अतिथि के रूप में मैदान पर पहुंचे।

दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।आयोजन समिति की ओर से किसान नेता अनमोल तिवारी ने सांसद और पूर्व विधायक को अंगवस्त्र भेंट कर तथा फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत-सम्मान किया।टूर्नामेंट में लगातार रोमांचक मुकाबलों से क्षेत्र में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर है और आने वाले मैचों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *