लखनऊ–रायबरेली मार्ग पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, चालक घायल……..

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज लखनऊ।लखनऊ–रायबरेली मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कस्बा क्रॉस करने के बाद सुमित्रा नर्सिंग होम के पास रॉन्ग साइड से आ रही।ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज रफ्तार में एक हुंडई कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे आशुतोष पांडे, निवासी कुंडा प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी ज्योति बाल–बाल बच गईं।स्थानीय लोगों की मदद से घायल आशुतोष को पास ही स्थित सुमित्रा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित रहा।सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू कराते हुए क्षतिग्रस्त वाहन सड़क से हटवाए और रायबरेली–प्रयागराज हाइवे को सामान्य कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रोजाना रॉन्ग साइड से गुजरते हैं ट्रैक्टर, बढ़ रहा हादसों का खतरा स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरा पुलिस पिकेट से बचने के लिए कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अतरौली क्रॉसिंग से रॉन्ग साइड लेकर कानपुर रोड की ओर निकल जाती हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

शनिवार के हादसे के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी जमकर आलोचना हुई।लोगों का कहना है कि कोहरे के मौसम में रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *