विकास इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा का संदेश

Spread the love

2500 छात्राओं के बीच गूंजा जागरूकता का स्वर

अवधी खबर संवाददाता

वाराणसी। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को विकास इंटर कॉलेज, वाराणसी में एक भव्य सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर जागरूकता के संदेशों से गूंज उठा।


कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह, सुधांशु रंजन तथा प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर ओ.पी. चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। विद्यालय के प्रबंधक ए.के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।


इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 2500 छात्राओं ने सहभागिता की। वक्ताओं ने हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात संकेतों के सम्मान, मोबाइल फोन से दूरी तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। छात्राओं ने प्रश्नोत्तर सत्र में भी सक्रिय भागीदारी करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी समझ को और सशक्त किया।


कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि वाराणसी संभाग के सभी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित समाज की नींव रखी जा सके। यह पहल छात्राओं के माध्यम से पूरे समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।


Spread the love

Related Posts

नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज

Spread the love

Spread the loveव्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान – कुलदीप गुप्ता अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर…


Spread the love

थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveबांस में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी नाराजगी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *