18 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संभव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 18 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान करा दिया गया। शेष सात शिकायतें गली एवं नाली निर्माण से संबंधित रहीं, जिनकी जांच कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई की अध्यक्षता कर रहे महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के समक्ष दामोदर धर्मशाला के दुकानदारों ने 3.20 लाख रुपये के बकाया गृहकर एवं जलकर को अधिक बताते हुए राहत की मांग की।

इस पर महापौर ने वसूली पर तत्काल रोक लगाते हुए पुनर्मूल्यांकन कराने तथा बकाया राशि चार किस्तों में जमा कराने की सुविधा देने के निर्देश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दिए।महापौर ने घनश्याम सिंह की शिकायत पर बनवीरपुर क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को मुख्य मार्गों के साथ-साथ कॉलोनियों एवं गलियों में भी सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। जनसुनवाई में सड़क, नाली, गली निर्माण, मार्ग प्रकाश, जलापूर्ति व सफाई से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं, जिनके समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिया गया।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित मामलों की जांच कर शीघ्र जारी कराने के निर्देश दिए। सहनवा से महोबारा मार्ग की मरम्मत, दशरथ कुंड पर बिजली कनेक्शन, चौक से बजाजा के बीच अतिक्रमण हटाने तथा दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एम. शुक्ल, जलकल महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव, निर्माण खंड के सहायक अभियंता भारत सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *