अपना दल कमेरावादी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन…

Spread the love

कटेहरी रेलवे स्टेशन के नवनिर्माणधीन अंडर पास से जल भराव व कीचड़ से मुक्त दिलाये जाने की मांग किया…

अम्बेडकरनगर,अवधी खबर (बृजेश कुमार) अपना दल कमेरवादी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पटेल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अकबरपुर डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन कर गोशाईगंज रेलवे स्टेशन से कटेहरी रेलवे स्टेशन के मध्य गेट नं० 91 सी/एल0सी0 पर नवनिर्माणधीन अंडर पास के बगल से बने बाईपास पर कीचड़ एवं जल भराव से निजात दिलाये जाने के लिए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्राम पंचायत अटवाई समसुद्दीनपुर चिरिकिरह,धारुपुर ,मुरीदपुर, दरवन,सहित अन्य ग्रामवासियों में लगभग 20000 आबादी निवास करती हैं। जो रोजाना इसी रास्ते से आवागमन रहती हैं। उपरोक्त ग्रामवासियों का कहना हैं कि रेलवे लाइन के पास नव निर्मित अंडर पास जिसका निर्माण विगत 5 वर्षों से चल रहा हैं,जिस पर अभी लगभग 50 प्रतिशत कार्य हुआ है, जिसमें से अंडर पास में 15 फिट जल भरा हुआ है। इसी कारण से 2 बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी हैं, अंडर पास के पास बना कच्ची मिट्टी का बाईपास बरसात में पूरी तरह दलदल एवं कीचड़ युक्त हो जाता हैं।

जगह जगह गड्ढे में पानी भर जाता हैं, जल भराव एवं कीचड़ की वजह से स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं एवं ग्रामवासियों को आने जाने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता हैं। गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा गड्ढायुक्त एवं धूल उड़ती रहती हैं। आये दिन फिसल कर गिर जाने से कोई न कोई व्यक्ति चोटिल हो जाता हैं। इस मार्ग पर लगभग दर्जनों विद्यालय के वाहन आते जाते है। रास्ता खराब होने की वजह से अगर जिला प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता हैं। एवं वही इस दौरान राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से बृहस्पतिवार को प्रदेशव्यापी आयोजित में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से विभिन्न मांग पत्र सौंपा गया।जैसे देश मे जातिवार जनगणना तत्काल कराई जाये। नियुक्तियो में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाये। किसानो के खाद बीज कीटनाशक आदि वस्तुओं की महंगाई को देखते हुए गन्ना का मूल्य पांच सौ रुपये कुंतल किया जाए। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव अपना दल कमेरावादी आनंद हीराराम पटेल, उदयराज पटेल,मयाराम पटेल,कृपाराम वर्मा,अजय कुमार वर्मा,मनीराम,सुरेंद्र कुमार वर्मा,राम बहादुर पटेल,अजय पटेल जिलाध्यक्ष युवा मंच, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *