महाशिवरात्रि की तैयारियों के दृष्टिगत डीआईजी ने भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती दिनेश कुमार पी० ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी महाशिवरात्रि त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए भदेश्वरनाथ मंदिर व मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि डीआईजी दिनेश कुमार पी० ने त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिये हैं कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत कुल आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और पन्द्रह कैमरे परिसर व मार्गों में और लगवाये जाएं जो वाईफाई से कनेक्टेड हो और जिनका डिस्प्ले मन्दिर के बाहर हो निर्देश दिया कि मन्दिर परिसर में प्रवेश द्वार के पास अस्थायी दुकाने न लगने पाएं ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके उन्होंने निर्देश दिया है कि निकास व प्रवेश द्वार पर शिफ्टवार व कम समय के लिये महिला व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गण की ड्यूटी लगाई जाय तथा मन्दिर में प्रवेश करने के लिए पुरुष व महिला की अलग-अलग लाइन हो ताकी भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं की लाइन तेजी से आगे बढ़ती रहे।

आयोजकों से वार्ता करके सुनिश्चित कर लिया जाये कि जब जल चढ़ाना प्रारंभ हो जाये तो मध्य में कपाट बंद ना किया जाये तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व चौकी प्रभारी सोनूपार को निर्देशित किया गया कि फूल माला आदि की दुकाने मन्दिर के प्रवेश द्वार से अलग एक तरफ लगवायी जाये। मन्दिर परिसर व मेला परिसर में रेडियो निरीक्षक एक कन्ट्रोल रुम स्थापित करेंगे तथा सभी अधिकारी गण वायरलेस सेट के द्वारा कन्ट्रोल रूम के सम्पर्क मे रहेगें उन्होंने निर्देश दिया कि पार्किंग के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाई जाय जो फ्लेक्सी बोर्ड के द्वारा प्रदर्शित हो। ड्यूटी में लगे पुलिस बल को उनके कर्तव्यों व दायित्वो के बारे में पूर्व से ही ब्रीफ कर दिया जाये और सभी प्रमुख स्थानों पर लगे अधिकारी व कर्मचारी गण वाडी वार्म कैमरा लगाये रहेगें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली , रेडियो निरीक्षक, यातायात प्रभारी व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *