आठ माह से जल संकट, पार्षद ने नगर आयुक्त से की शिकायत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।नगर निगम अयोध्या के वार्ड संख्या 51 अशोक सिंघल नगर में लंबे समय से चली आ रही जल समस्या को लेकर पार्षद अंकित त्रिपाठी ने नगर आयुक्त अयोध्या को पत्र लिखकर गंभीर स्थिति से अवगत कराया है।

पार्षद द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि वार्ड के अंतर्गत आने वाले लवकुश नगर, वासुदेवघाट, तुलसी बाड़ी एवं रामघाट क्षेत्रों में पिछले करीब आठ महीनों से नियमित रूप से सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जलकल विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।पार्षद अंकित त्रिपाठी ने नगर आयुक्त से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे वार्डवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकर नगर में बदलेगा सियासी समीकरण? लोजपा के मंच से बीजेपी को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)। जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…


Spread the love

साधारण किसान की बेटी नेहा मौर्या बनी BSF जवान जयसिंहपुर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोसैसिहपुर की 24 वर्षीय नेहा मौर्या ने तमाम कठिनाइयों और संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए सीमा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *