दबंगई की हदें पार: युवक को बंधक बनाकर पीटा, नंगा कर बनाया वीडियो

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या।

रामनगरी अयोध्या में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रतिष्ठित मौर्य मिष्ठान भंडार के भतीजे और मौर्य इलेक्ट्रॉनिक के संचालक गोलू मौर्य पर गंभीर आरोप लगे हैं आरोप है कि इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले गणेश यादव को 19 तारीख को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक को नंगा कर उसका वीडियो भी बनाया। पीड़ित युवक घटना के बाद इतना डरा हुआ था कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में जब उसके भाई और पत्रकार संजय यादव ने उससे पूछताछ की, तब पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।


घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी के रूप में गोलू मौर्य और वीडियो बनाने वाले मोनू गुप्ता का नाम सामने आया है पत्रकार के भाई के साथ हुई इस बर्बरता को लेकर जिले के पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है।

पत्रकार संगठनों ने घटना की घोर निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि दबंग किस तरह खुलेआम एक युवक को बंधक बनाकर पीटते हैं, उसे अपमानित करते हैं और वीडियो बनाकर दहशत फैलाते हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *