कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी पिछड़ों के लिए प्रेरणास्रोत : ओम प्रकाश राजभर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या ( प्रियंका वर्मा)।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के केशरुआ चौराहा स्थित रामपुर भगन में आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रबल समर्थक थे। उनकी नीतियां और विचार आज भी समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

मीडिया से बातचीत में पंचायती राज मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था लगातार मजबूत हुई है। सरकार की सख्त कार्रवाई से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है, जिससे आमजन सुरक्षित महसूस कर रहा है।उन्होंने रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे पिछड़े वर्गों को उनका वास्तविक अधिकार मिलेगा और सामाजिक न्याय को और मजबूती मिलेगी।

ओम प्रकाश राजभर ने केंद्र व राज्य सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति की सराहना करते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश और देश दोनों तेजी से प्रगति करेंगे।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *