एसपीएस नवोदय गुरुकुल अकादमी के होनहार प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

Spread the love

मेडल पहनाकर किये गए सम्मानित

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या,(राम जनम यादव)। अटल आवासीय तथा नवोदय विद्यालय मे प्रवेश पाकर रामपुर भगन बाजार मे संचालित एस0पी0एस0 नवोदय गुरुकुल अकादमी का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र छात्राओं को मेडल देकर गणतंत्र दिवस पर संस्था संचालक द्वारा रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।

संस्था संचालक प्रभात पटेल व राम गणेश यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि नवोदय विद्यालय मे कुल 24 बच्चो का सेलेक्शन संस्था से हुआ है। जिनमे आयुष वर्मा, विशाल वर्मा, स्तुति दुबे, राज शर्मा, जोयब, सहित अन्य को बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने मेडल पहनाकर उनका स्वागत किया।

जबकि अटल आवासीय विद्यालय मे सेलेक्शन पाने वाली 14 बच्चो मे संध्या अनामिका स्नेहा सहित अन्य को समाजसेवी प्रेम वर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा यू0एन0एम0एस0एस0 स्कालर शिप प्रोग्राम मे प्रवेश पाने वाले छात्र गुलशन, अंकुश, शेखर, स्वेता, सहित अन्य को कर निर्धारण अधिकारी लखनऊ डॉ0 बी0एन0 कटियार व डॉ0 सर्वेश वर्मा ने मेडल पहनाकर स्वागत किया। स्टाप शिक्षक वीरेंद्र यादव, अच्छेलाल चौधरी, चंदभान, अर्चना ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *