फर्जी जमानत सत्यापन रैकेट का भंडाफोड़, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

विभिन्न जनपदों के न्यायालयों, तहसीलों व थानों की 105 फर्जी मोहरें बरामद

प्रियंका वर्मा

अयोध्या(अवधी खबर)।थाना पूराकलन्दर पुलिस, एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय फर्जी जमानत सत्यापन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 5 सक्रिय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरोह द्वारा विभिन्न जनपदों के न्यायालयों, तहसीलों, आरटीओ एवं थानों की फर्जी मोहरों और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमानत सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना पूराकलन्दर टीम, एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में थाना पूराकलन्दर पर मु0अ0सं0 07/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम ने 28 जनवरी 2026 को तड़के 04:17 बजे सरियांवा नहर पुलिया के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में भीम प्रकाश शाही, सर्वेश कुमार, रवीन्द्र पाल, शम्भूनाथ एवं पवन कुमार शामिल हैं। गिरोह का सरगना राजा मान सिंह उर्फ मान सिंह तथा उसका सहयोगी उपदेश यादव उर्फ बन्टी पूर्व से ही जेल में निरुद्ध हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पतेभीम प्रकाश शाही पुत्र रामभरोस, निवासी ग्राम शूशीपार, थाना लालगंज, जनपद बस्ती,सर्वेश कुमार पुत्र श्यामसुन्दर चौधरी, निवासी खोराखार, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती, रवीन्द्र पाल पुत्र बैजनाथ पाल, निवासी महसो, थाना लालगंज, जनपद बस्ती, शम्भूनाथ पुत्र बालेदीन, निवासी जसईपुर, थाना नगर, जनपद बस्ती, पवन कुमार पुत्र सीताराम, निवासी गुलरिहा, थाना कलवारी, जनपद बस्ती,

पूर्व से जेल में निरुद्ध अभियुक्त

राजा मान सिंह उर्फ मान सिंह पुत्र हनुमन्त सिंह, निवासी ग्राम सरियांवा, थाना पूराकलन्दर, जनपद अयोध्या, उपदेश यादव उर्फ बन्टी पुत्र होरीलाल, निवासी नैथुवा, थाना बिल्सी, जनपद बदायूँ


_भारी मात्रा में फर्जी सामग्री बरामद_


पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 57 कूटरचित जमानत सत्यापन रिपोर्ट, 25 फर्जी हैसियत सत्यापन रिपोर्ट,
जमानतदारों की सूची व विवरण अंकित रजिस्टर,
169 पासपोर्ट साइज फोटो, विभिन्न फाइलें, खाली प्रपत्र, लिफाफे, मोबाइल फोन, टैबलेट, इंक पैड व पेन तथा 105 फर्जी मोहरें बरामद की हैं। बरामद मोहरों में अयोध्या, बस्ती, गोण्डा, अमेठी, संतकबीरनगर, अम्बेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, औरैया, मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों के न्यायालयों, तहसीलों एवं थानों की मोहरें शामिल हैं।


आपराधिक इतिहास भी सामने आया

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से भीम प्रकाश शाही व शम्भूनाथ के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, सड़क दुर्घटना सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से संगठित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए अभियुक्तों की जमानत कराने का कार्य कर रहा था।


Spread the love

Related Posts

सचिव रजनी दुबे के आगे पंचायत भवन कलस्टर हुआ फेल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती – विकासखण्ड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दूबे पर मनमानी ड्यूटी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा…


Spread the love

समाजसेवी ने महिलाओं को वितरित किया सिलाई मशीन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जनपद बस्ती में महिला स्वावलंबन आस्था और रोजगार को एक साथ जोड़ने वाली अनूठी पहल देखने को मिली है राम जी का पेड़ा तैयार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *