राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने के लिए घूस मांगे जाने का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
भीटी अंबेडकर नगर।
भीटी तहसील में स्थित सप्लाई ऑफिस में राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने के लिए ₹2000 घूस मांगे जाने का आरोप लगाते हुए फूल कुमारी पत्नी राम चरित्र निवासी ग्राम हीड़ी पकड़िया के द्वारा जिला अधिकारी अंबेडकर नगर से ऑनलाइन शिकायत की गई है दिए गए प्रार्थना पत्र में फूल कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके राशन कार्ड संंख्या 217840988141से बिना किसी कारण के उनके परिवार के सदस्यों के नाम काट दिए गए और जब वह राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए पूर्ति विभाग के ऑफिस भीटी तहसील पहुंची तो वहां पर उनसे ₹2000 की मांग की गई।

पैसा ना देने की बात कहने पर सप्लाई इंस्पेक्टर के द्वारा उनको बेइज्जत करके भगा दिया गया। उक्त आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी अंबेडकर नगर से ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर सप्लाई ऑफिस में उनके साथ हुये दुर्व्यवहार की जांच कराए जाने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *