अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर।
जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हालापुर (बरौली) निवासी प्रहलाद ओझा ने कुछ नामजद लोगों पर रास्ता रोककर गाली-गलौज करने, मोबाइल छीनने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना जयसिंहपुर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। लेकिन अभी तक मुकदमा नही दर्ज हो सका है।
बीते 27 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथियों सचिन तिवारी व रविकांत के साथ तिवारीपुर हालापुर में वालीबॉल खेलने जा रहे थे। जैसे ही वे लोहा यादव की दुकान के पास पहुँचे, पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही पांच लोग अपने अन्य साथियों के साथ दो कारों व दो बाइक से पहुँच गए और रास्ता घेर लिया।
आरोप है कि गाली-गलौज का वीडियो बनाने पर सचिन का मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान सर्वेश शुक्ला ने कथित रूप से पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँच गए, जिससे आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा डायल 112 व 1076 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और प्राथमिक जांच की।
जब इस संबंध में जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी प्रमोद मिश्रा से टेलीफोनिक वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नही रिसीव हो सका।





