मालती मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम क्वार्टर फाइनल में, धमाकेदार प्रदर्शन से कायम किया दबदबा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी, अंबेडकर नगर।
स्वर्गीय मेजर रामदेव सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट, कटेहरी में मालती मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का लोहा मनवाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष की विजेता रह चुकी मालती मॉडर्न इंटर कॉलेज की टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।


टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में मालती मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम ने प्रतापपुर की टीम के खिलाफ मैदान में उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया। मात्र तीन ओवरों में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम के खिलाड़ियों ने प्रतापपुर की टीम को परास्त कर शानदार जीत दर्ज की।


इसके बाद खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मालती मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करमपुर की टीम के सामने 200 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में करमपुर की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम केवल 60 रनों पर सिमट गई।


मालती मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज की ओर से ज्ञान पटेल ने मात्र 12 गेंदों में 57 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जबकि बलवंत ने 45 रनों का अहम योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में राजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।


टीम के इस शानदार प्रदर्शन से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और सभी को उम्मीद है कि मालती मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम इस वर्ष भी टूर्नामेंट में विजयी परचम लहराएगी।


Spread the love

Related Posts

सचिव रजनी दुबे के आगे पंचायत भवन कलस्टर हुआ फेल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती – विकासखण्ड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दूबे पर मनमानी ड्यूटी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा…


Spread the love

समाजसेवी ने महिलाओं को वितरित किया सिलाई मशीन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जनपद बस्ती में महिला स्वावलंबन आस्था और रोजगार को एक साथ जोड़ने वाली अनूठी पहल देखने को मिली है राम जी का पेड़ा तैयार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *