मिशन शक्ति अभियान: पटरंगा पुलिस ने छात्राओं को किया सशक्त, सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

Spread the love

प्रियंका वर्मा

ब्लॉक रूदौली (अयोध्या)

पटरंगा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पटरंगा पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी शशिकांत यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने श्री राम जानकी इंटर कॉलेज, पटरंगा मंडी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।


कार्यक्रम के दौरान महिला उप निरीक्षक प्रतीक्षा एवं महिला हेड कांस्टेबल पूनम दीक्षित ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें कन्या सुमंगला योजना, बाल विवाह रोकथाम, महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—वूमेन पावरलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102 एवं एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तार से बताया गया।


इसके साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित सावधानियों की जानकारी देते हुए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर भी मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। मिशन शक्ति अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Spread the love

Related Posts

बिना लाइसेंस नवीनीकरण के संचालित सरस्वती हॉस्पिटल पर घमासान, सीएचसी अधीक्षक व सीएमओ की भूमिका पर सवाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी अंतर्गत नगहरा स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बिना लाइसेंस नवीनीकरण संचालित होने का मामला तूल…


Spread the love

रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीद के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, कोलकाता के कारोबारी ने की शिकायत

Spread the love

Spread the loveप्रियंका वर्मा अयोध्या(अवधी खबर) ।राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त में तेजी आई है। इसी बीच जमीन के नाम पर ठगी के मामलों में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *