अज्ञात कारणों से लगी आग गन्ने की फसल जलकर खाक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लग जाने से लगभग पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनपुर ग्राम सभा के मजरे विट्ठलापुर के पास शुक्रवार दोपहर अचानक गन्ने के खेत में आग लग गई। जब तक आसपास के ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।


जिसमें तकिया गांव निवासी राम तिलक वर्मा का करीब चार बीघा, वही भोला वर्मा का करीब एक बीघा व इसी गांव निवासी दयाशंकर का करीब चार से पांच बिस्सा गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *