सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला, दो घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

Spread the love

जयसिंहपुर(सुल्तानपुर)।

पति के साथ एक निमंत्रण में जा रही महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन अफसोस की बात यह रही कि एंबुलेंस दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर पीछे बैठी अयोध्या के सोहावल निवासी मीनू मोदनवाल अपने रिस्तेदार के साथ अम्बेडकरनगर निमंत्रण में जा रही थी वह बांदा टांडा हाईवेपर स्थित बौराजगदीशपुर गाँव के पास पहुचे थे अचानक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर गई अज्ञात वाहन महिला के दोनों पैर को कुचलता हुवा भाग गया जिससे वहः गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके रिस्तेदार को भी हल्की चोटें आई हैं।

घटना स्थल पर पुलिस मौजूद, एंबुलेंस नदारद

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और भीड़ को नियंत्रित करने लगी। लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे घायल को समय पर इलाज नहीं मिल सका। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। चौकी इंचार्ज सेमरी अविनाश चन्द्र ने बताया कि घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *