सीताकुंड धाम पर गोमती मित्र मंडल का श्रमदान, संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित कर चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।
गोमती मित्र मंडल द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाले साप्ताहिक श्रमदान कार्यक्रम के तहत सीताकुंड धाम परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे, जिनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए गोमती मित्रों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास को नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की गई। प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मदन’ ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए संत रविदास के आदर्शों और उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने वाली मां गोमती की सायंकालीन आरती में अधिक से अधिक गोमती मित्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोमती नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। श्रमदान के दौरान नदी तट, सीताकुंड परिसर और सीता उपवन क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। करीब 10 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी, मुन्ना सोनी, मुन्ना पाठक, राकेश सिंह ‘दद्दू’, सेनजीत कसौधन, रामू सोनी, अजय प्रताप सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, बिपिन सोनी, अजीत शर्मा, आलोक तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, अभय मिश्रा, युवराज सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
गोमती मित्र मंडल के इस प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है और इसे नदी संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकर नगर में बदलेगा सियासी समीकरण? लोजपा के मंच से बीजेपी को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)। जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…


Spread the love

साधारण किसान की बेटी नेहा मौर्या बनी BSF जवान जयसिंहपुर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोसैसिहपुर की 24 वर्षीय नेहा मौर्या ने तमाम कठिनाइयों और संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए सीमा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *