अम्बेडकर नगर में बदलेगा सियासी समीकरण? लोजपा के मंच से बीजेपी को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)।
जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय तथा 138 विधानसभा क्षेत्र निघासन (लखीमपुर खीरी) से प्रत्याशी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के जिलों से आए करीब दस हजार से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को एक बड़े शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।


इस दौरान अम्बेडकर नगर में आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत सदस्य, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारियों ने संकेत दिया कि यदि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को संबंधित विधानसभा से टिकट मिलता है, तो वहां से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरेगी, जिससे जिले की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।


पार्टी नेताओं ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, विकास और युवाओं के हितों को लेकर आगामी चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन विस्तार की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे आने वाले चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *